महाराष्ट्र: सोलापुर विभाग में अब तक हुआ 160 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन

सोलापुर: महाराष्ट्र में गन्ना पेराई सत्र सुचारु रूप से शुरू है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2023-24 में राज्य में सबसे ज्यादा चीनी मिलें सोलापुर विभाग में परिचालन में है। सोलापुर में सबसे ज्यादा 50 चीनी मिलों में पेराई में भाग लिया है। यहाँ 19 फरवरी, 2024 तक 177.05 लाख टन गन्ना पेराई कर 160.85 लाख क्विंटल (16.08 लाख टन) चीनी उत्पादन किया गया है। यहाँ 1 चीनी मिल ने पेराई बंद किया है।

19 फरवरी, 2024 तक महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 207 चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया था, जिसमे से 5 चीनी मिलों ने पेराई बंद कर दिया है। जिसमे 103 सहकारी एवं 104 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 834.63 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक लगभग 827.23 लाख क्विंटल (लगभग 82.72 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 9.91 प्रतिशत है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

अगर चीनी रिकवरी की बात करे तो, कोल्हापुर विभाग 11.26 प्रतिशत के साथ सबसे आगे है और उसके बाद पुणे विभाग 10.19 प्रतिशत की चीनी रिकवरी के साथ दूसरे स्थान पर है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here