धामपुर चीनी मिल को 50 लाख क्विंटल गन्ने का नुकसान

धामपुर: बाढ़ , बारिश और लाल सड़न रोग से चीनी मिल को करीब 50 लाख क्विंटल गन्ने का नुकसान हुआ है। पिछले साल की तुलना में गन्ने की रिकवरी कम निकल रही है। इस बार 122 दिन के सत्र में अब तक 155 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हुई है, जो पिछले साल की तुलना में दो लाख क्विंटल कम है। पिछले साल धामपुर चीनी मिल ने रिकॉर्ड 265 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। मगर, इस बार गन्ने की भारी कमी के कारण पेराई सत्र चुनौतियों से भरा है।

‘अमर उजाला’ में प्रकाशित खबर के अनुसार, धामपुर चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक ओमवीर सिंह ने कहा कि, सात गन्ना समितियों के माध्यम से करीब 80 हजार किसान चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति करते हैं। करीब 48000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की पैदावार की थी। मगर, इस बार बाढ़ ,बारिश और लाल सड़न रोग ने सैकड़ों हेक्टेयर में खड़ी फसल पर प्रभाव डाला है। इससे मिल को 50 लाख क्विंटल गन्ने का नुकसान होने हुआ है। वर्तमान सत्र में चीनी मिल का सत्र 30 अक्टूबर 2024 को चालू हुआ था, जो 20 अप्रैल तक संपन्न होने की उम्मीद है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here