‘नो केन’ के चलते पांच घंटे बंद रही किसान मिल

सुल्तानपुर : जिले की किसान सहकारी चीनी मिल मंगलवार को गन्ने के अभाव में सुबह करीब 10 बजे ठप हो गई।मिल क्षेत्र में अब गन्ना काफी कम बचा है। चीनी मिल पर गन्ने की कमी के चलते मिल प्रबंधन ने चीनी मिल बंदी की दूसरी लिस्ट मंगलवार दोपहर 12 बजे जारी कर दी। दोपहर बाद तीन बजे गन्ने की पर्याप्त मात्रा होने के बाद चीनी मिल में एक बार फिर से पेराई शुरू हो गई। गन्ना किसानों की मानें तो अभी किसानों के खेतों में सैकड़ों बीघा गन्ने की फसल खडी है। मजदूरों की समस्या के कारण गन्ने की कटाई व छिलाई में देरी हो रही है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here