सीजन 2023-24: आइए जानते है महाराष्ट्र के कौनसे विभाग में कितनी चीनी मिलें हुई बंद

महाराष्ट्र में पेराई सीजन 2023-24 अंतिम चरण में है और राज्य में चीनी उत्पादन लगभग 103 लाख टन के करीब है। महाराष्ट्र में वर्तमान सीजन में पिछले सीजन के मुकाबले अब तक मात्र 73 ही चीनी मिलों ने पेराई बंद किया है जबकि पिछले सीजन में 18 मार्च तक 148 चीनी मिलों ने पेराई बंद किया था। और साथ ही इस सीजन में चीनी रिकवरी में मामूली बढ़ोतरी भी नजर आ रही है।

आइए जानते है महाराष्ट्र के कौनसे विभाग में कितनी चीनी मिलें बंद हुई है:
कोल्हापुर विभाग: 12
पुणे विभाग: 7
सोलापुर विभाग: 27
अहमदनगर विभाग: 7
छत्रपति संभाजी नगर विभाग: 11
नांदेड़ विभाग: 8
अमरावती विभाग: 1
नागपुर विभाग: 0

ChiniMandi WhatsApp Channel

चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2023-24 में 18 मार्च, 2024 तक राज्य में चीनी रिकवरी 10.16 प्रतिशत है जबकि पिछले सीजन में इस समय तक चीनी रिकवरी 9.96 प्रतिशत थी।

इस सीजन कुल मिलाकर 207 चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया था। जिसमे 103 सहकारी एवं 104 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 1012.69 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक लगभग 1028.45 लाख क्विंटल (102.84 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया गया है।

पिछले सीजन में इसी समय 211 चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया था और उन्होंने 1038.41 लाख टन गन्ना पेराई कर 1034.52 लाख क्विंटल (103.45 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया था।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here