उत्तर प्रदेश: 30 चीनी मिलें अब तक हुई बंद; चीनी उत्पादन 91.7 लाख टन पंहुचा

उत्तर प्रदेश में चीनी मिलें लगातार बंद हो रही है और इसके साथ ही राज्य में पेराई सत्र अंतिम चरण में पहुंच चूका है।

गन्ना विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की 91 चीनी मिलों में अभी भी पेराई कार्य चल रहा है। अब तक 8,746 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है। और साथ ही अब तक 917 लाख क्विंटल (91.7 लाख टन) चीनी का उत्पादन हो चुका है। 30 चीनी मिलें पेराई कार्य का अवसान कर अब तक हो चुकी हैं बन्द।

ChiniMandi WhatsApp Channel

गन्ना विभाग का कहना है की राज्य की चीनी मिलों के कुशलता पूर्वक संचालन से गन्ना किसानों की निर्बाध गन्ना आपूर्ति जारी है।

नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज लिमिटेड (NFCSF) के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 2023-24 सीजन में 108 लाख टन चीनी उत्पादन होने का अनुमान है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here