सीजन 2023-24: कोल्हापुर विभाग में चीनी रिकवरी 11.50 प्रतिशत के पार

कोल्हापुर विभाग चीनी उत्पादन और चीनी रिकवरी के मामलें में राज्य में सबसे आगे है। और साथ ही विभाग ने साढ़े ग्यारह प्रतिशत चीनी रिकवरी को पार कर दिया है।

सीजन 2023-24 में 25 मार्च, 2024 तक कोल्हापुर विभाग में 270.87 लाख क्विंटल (27.08 लाख टन) चीनी उत्पादन हुआ है। अगर गन्ना पेराई और चीनी रिकवरी की बात की जाए तो, कोल्हापुर विभाग में 235.35 लाख टन गन्ना पेराई और चीनी रिकवरी 11.51 प्रतिशत है। कोल्हापुर विभाग में 40 चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया था, जिसमे 26 सहकारी और 14 निजी चीनी मिल शामिल थी। कोल्हापुर विभाग में अब तक 19 चीनी मिलों ने पेराई बंद किया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

अगर राज्य की बात करे तो, इस सीजन कुल मिलाकर 207 चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया था। जिसमे 103 सहकारी एवं 104 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 1032.9 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। 25 मार्च, 2024 तक, राज्य में 1052.94 लाख क्विंटल (105.29 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया गया है।

आपको बता दे, राज्य में, सोलापुर विभाग में 33, पुणे विभाग में 12, अहमदनगर विभाग में 10, छत्रपति संभाजी नगर विभाग में 11 चीनी मिल, नांदेड़ विभाग में 18 चीनी मिल और अमरावती विभाग में 3 चीनी मिल ने पेराई सत्र बंद कर दिया है।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here