सीजन 2023-24: जानिये महाराष्ट्र में कौनसे विभाग में कितना हुआ चीनी उत्पादन और क्या है चीनी रिकवरी

महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन अभी भी जारी है और साथ ही बड़ी तादाद में चीनी मिलों ने पेराई बंद कर दिया है। फिलहाल राज्य में चीनी उत्पादन लगभग 106 लाख टन के करीब है। और साथ ही राज्य में चीनी उत्पादन पिछले सीजन के मुकाबले अब तक ज्यादा हुआ है।

आइये जानते है महाराष्ट्र के विभागों में कितना हुआ चीनी उत्पादन

ChiniMandi WhatsApp Channel

कोल्हपुर विभाग: 273.53 लाख क्विंटल
पुणे विभाग: 238.69 लाख क्विंटल
सोलापुर विभाग: 198.08 लाख क्विंटल
अहमदनगर विभाग: 133.27 लाख क्विंटल
छत्रपति संभाजी नगर विभाग: 85.59 लाख क्विंटल
नांदेड़ विभाग: 118.77 लाख क्विंटल
अमरावती विभाग: 9.07 लाख क्विंटल
नागपुर विभाग: 2.22 लाख क्विंटल

जानिये कितना है चीनी रिकवरी
कोल्हपुर विभाग: 11.53 प्रतिशत
पुणे विभाग: 10.44 प्रतिशत
सोलापुर विभाग: 9.37 प्रतिशत
अहमदनगर विभाग: 9.9 प्रतिशत
छत्रपति संभाजी नगर विभाग: 8.9 प्रतिशत
नांदेड़ विभाग: 10.21 प्रतिशत
अमरावती विभाग: 9.34 प्रतिशत
नागपुर विभाग: 5.87 प्रतिशत

महाराष्ट्र में 27 मार्च, 2024 तक, 1037.89 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है और 1059.22 लाख क्विंटल (105.92 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया गया है। महाराष्ट्र में वर्तमान सीजन में पिछले सीजन के मुकाबले अब तक 120 चीनी मिलों ने पेराई बंद किया है जबकि पिछले सीजन में 27 मार्च तक 188 चीनी मिलों ने पेराई बंद किया था।

सीजन 2023-24 में 27 मार्च, 2024 तक राज्य में चीनी रिकवरी 10.21 प्रतिशत है जबकि पिछले सीजन में इस समय तक चीनी रिकवरी 9.98 प्रतिशत थी।

आपको बता दे, कोल्हापुर विभाग में 20 चीनी मिल, सोलापुर विभाग में 38, पुणे विभाग में 16, अहमदनगर विभाग में 13, छत्रपति संभाजी नगर विभाग में 12 चीनी मिल, नांदेड़ विभाग में 18 चीनी मिल और अमरावती विभाग में 3 चीनी मिल ने पेराई सत्र बंद कर दिया है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here