पीलीभीत: एलएच चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र खत्म

पीलीभीत, उत्तर प्रदेश: मिल क्षेत्र से गन्ना आपूर्ति खत्म होने के बाद एलएच चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र का समापन हो गया। पेराई सत्र में सबसे पहले बजाज हिन्दुस्थान लिमिटेड चीनी मिल बरखेड़ा बंद हो गई थी। उसके बाद किसान सहकरी चीनी मिल पूरनपुर और किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर में पेराई सत्र का समापन हुआ था। चीनी मिलें बंद होने के बाद गन्ना बुवाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है। नए पेराई सत्र में सभी चीनी मिलें अक्टूबर में शुरू हो जाएगी।सभी मिलें गन्ना किसानों का शत प्रतिशत भुगतान करने के प्रयास में जुट गई है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here