उत्तम चीनी मिल के गन्ना पेराई सत्र का समापन

बिजनौर : उत्तम चीनी मिल बरकातपुर के गन्ना पेराई सत्र का 14 अप्रैल को समापन हो गया।

उत्तम चीनी मिल बरकातपुर के पेराई सत्र 2023-24 का रविवार को समापन हो गया। चीनी मिल के संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह ने कहा कि, चीनी मिल ने पेराई सत्र 2023-24 में एक करोड़ 23 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है। पेराई सत्र में 10.58 प्रतिशत रिकवरी के साथ 26 लाख चीनी के बोरे का उत्पादन किया हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

चीनी मिल ने पेराई सत्र 2022-23 में एक करोड़ 62 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी।संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह और गन्ना महाप्रबंधक विकास पुंडीर ने कहा कि, किसानों को गन्ना भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।उन्होंने मिल संचालक में किए गए सहयोग पर किसानों का आभार व्यक्त किया है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here