द्वारिकेश मिल के सीजीएम ने गन्ना खेतों का दौरा किया

बिजनौर : द्वारिकेश चीनी मिल बुंदकी के मुख्य महाप्रबंधक (गन्ना प्रशासन) रमेश परशरामपुरिया ने क्षेत्र के ग्राम व मोजों काशीवाला, चकउदयचंद, शाहपुर, चपड़ा व विजयपुर स्थित कई खेतों में जाकर गन्ना फसल का निरीक्षण किया।उन्होंने किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनकर उनको हल करने का वादा किया।

उन्होंने कहा की, वर्तमान में गन्ना प्रजाति कोशा 0238 में गन्ने का कैंसर कहे जाने वाली लाल सड़न का रोग तेजी से फैल रहा है। चीनी मिल रोग की चपेट में आए प्रभावित गन्ना खेतों को चिन्हित करा रही है।उन्होंने किसानों से अपील की कि, लाल सड़न रोग का फैलाव रोकने के लिए किसान अपने गन्ना खेतों से रोग से प्रभावित पौधों व मूढ़ों को सावधानी पूर्वक तत्काल खेत से निकालकर नष्ट कर दे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here