गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू संघर्ष ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

हापुड़, उत्तर प्रदेश: गन्ना बके भुगतान मुद्दे को लेकर अब भाकियू संघर्ष भी मैदान में उतर आई है। संगठन ने दावा किया की, भुगतान में देरी से किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अगर किसानों को जल्द से जल्द भुगतान नही किया गया तो संगठन और आक्रामक आंदोलन करेगा। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।

भाकियू संघर्ष जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रधान ने कहा कि, जनपद की दोनों चीनी मिलों द्वारा किसानों का गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है। एडीएम ने जल्द किसानों को समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here