मलकपुर मिल का पूरा पेमेंट करा दिया जाएगा: गन्ना मंत्री

बागपत: प्रदेश के गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि, बागपत गन्ना मिल का गत सत्र का पूरा पेमेंट करा दिया गया है। मलकपुर मिल का भी करा दिया जाएगा। बड़ागांव के अद्वैत तपस्वी आश्रम में गुरू पूर्णिमा कार्यक्रम के लिए उपस्थित मंत्री चौधरी ने किसानों को बकाया भुगतान को लेकर आश्वस्त किया। उन्होने कहा कि, गन्ना किसानों का हित राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और शत प्रतिशत भुगतान को लेकर सरकार गंभीर है।

उन्होंने कहा, बागपत सहकारी मिल का पिछले सत्र का पूरा गन्ना पेमेंट करा दिया गया है। मलकपुर मिल का बकाया पेमेंट भी जल्द करा दिया जाएगा। इस दौरान नीलम धामा, गन्ना समिति के चेयरमैन कृष्णपाल सिंह, डा. सुरेन्द्र धामा, सुनील धामा, हरपाल सिंह, सुदेश पाल सिंह आदि मौजूद रहे। नगरपालिका कार्यालय भी पहुंचे गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम के पश्चात मंत्री लक्ष्मीनारायण नगरपालिका चेयरमैन के कार्यालय भी पहुंचे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here