नाइजीरिया: SNP ने चार एथेनॉल प्लांट स्थापित करने के लिए दक्षिण कोरियाई फर्म के साथ साझेदारी की

अबुजा: सेव नाइजीरिया प्रोजेक्ट (SNP) ने नाइजीरिया में चार एथेनॉल प्लांट स्थापित करने के लिए एक दक्षिण कोरियाई फर्म के साथ साझेदारी की घोषणा की है।ये प्लांट्स ओसुन, क्वारा, एनुगु और एक्वा इबोम राज्यों में स्थापित किये जायेंगे।SNP के अध्यक्ष डॉ. चार्ल्स चुक्वू ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि, दक्षिण कोरियाई कंपनी, SNP के साथ साझेदारी में, चार राज्यों में कसावा-आधारित एथेनॉल प्लांट बनाने के लिए एक सहयोग ज्ञापन (MoC) पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है। यह परियोजनाएं नाइजीरिया के जैव-ऊर्जा क्षेत्र को बढ़ाने और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रपति बोला टीनुबू के प्रशासन की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

डॉ. चुक्वू ने कहा की, इसका प्रमुख उद्देश्य कसावा से एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देकर जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को कम करना और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को अपनाने का समर्थन करना है। SNP अध्यक्ष ने आगे कहा कि, घरेलू एथेनॉल उद्योग विकसित करने से नाइजीरिया की आयातित ईंधन पर निर्भरता कम होगी और अर्थव्यवस्था को वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव से बचाया जा सकेगा। इस परियोजना में कार्यबल की आपूर्ति के लिए नाइजीरिया के बेरोजगार युवा संघ (यूवाईएएन) को शामिल किया जाएगा, जिससे देश में रोजगार के अवसर पैदा होंगे और बेरोजगारी की समस्या का समाधान होगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

डॉ. चुक्वू ने बताया कि, कृषि क्षेत्र में नाइजीरिया की 75 प्रतिशत से अधिक आबादी को आय और रोजगार प्रदान करने की क्षमता है। नाइजीरिया ऊर्जा संक्रमण योजना के अनुसार, 87 प्रतिशत नाइजीरियाई लोगों के पास स्वच्छ खाना पकाने की सुविधा नहीं है, इसलिए स्थानीय इथेनॉल उत्पादन उद्योग की स्थापना से इस समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।वैकल्पिक ईंधन के रूप में बायोएथेनॉल का उपयोग करने से नाइजीरिया की गैर-नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम होगी, ऊर्जा सुरक्षा बढ़ेगी और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा। इस परियोजना से कसावा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, ग्रामीण किसानों को लाभ होगा और उनकी आजीविका में सुधार होगा। साझेदारी से स्थानीय समुदायों को उन्नत तकनीक और कौशल की सुविधा मिलेगी, नवाचार और क्षमता निर्माण को बढ़ावा मिलेगा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here