बिहार: ईख आयुक्त अनिल कुमार झा ने बीज उत्पादन क्षेत्र का निरीक्षण किया

गोपालगंज : बिहार सरकार द्वारा गन्ना उद्योग को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।सरकार ने प्रदेश को इथेनोल उत्पादन का देश का प्रमुख केंद्र बनाने का फैसला किया है। गन्ना मंत्री, ईखायुक्त और स्थानीय गन्ना प्रशासन समेत चीनी मिलें भी गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए जोर दे रही है। हाल ही में गोपालगंज दौरे पर ईख आयुक्त अनिल कुमार झा ने भारत चीनी मिल सिधवलिया व डिस्टलरी फैक्ट्री और विष्णु चीनी मिल गोपालगंज के बीज उत्पादन क्षेत्र का निरीक्षण किया।

उन्होंने चीनी मिलों के पदाधिकारियों के साथ गन्ना विकास एवं किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए विचार-विमर्श किया।उन्होंने गन्ना किसानों को मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना के संबंध में जानकारी दी और किसानों की समस्याएं भी सुनीं। समस्याओं के निदान के लिए चीनी मिल प्रबंधन को निर्देश दिया। वहीं मांझा प्रखंड के दानापुर में किसान जुमराती खां के प्लॉट में ट्रेंच विधि से गन्ना की रोपाई के लिए फीता काटकर शुभारंभ किया।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here