छत्तीसगढ़: प्रभारी सचिव ने किया एथेनॉल प्लांट का निरीक्षण

कोंडागांव : जिले के प्रभारी सचिव भीम सिंह ने कोकोड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एथेनॉल प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से प्लांट की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने प्लांट के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया।उन्होंने प्लांट के कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव सिंह ने कहा कि, यह प्लांट क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न करेगा।

प्रभारी सचिव श्री सिंह ने कोंडागांव मुख्यालय स्थित शिल्पनगरी का भी अवलोकन कर शिल्पियों से उनके शिल्पकलाओं के सम्बंध में चर्चा की। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम के तहत पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत, वन मंडल अधिकारी केशकाल एन गुरुनाथन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here