भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने की प्रति क्विंटल 500 रुपये गन्ना मूल्य की मांग

सहारनपुर : भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति द्वारा ज्ञापन के माध्यम से सीएम योगी आदित्यनाथ से आगामी गन्ना सत्र में गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की। किसानों ने एसडीएम कार्यालय परिसर में पंचायत कर सात सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम अंकुर वर्मा के माध्यम से सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजा। ज्ञापन में बेहट में अनाज मंडी की स्थापना की मांग करते हुए गांगनौली मिल से बीते गन्ना सत्र के शत प्रतिशत भुगतान कराए जाने की मांग की। साथ ही सीमांत किसानों के लिए आयुषमान कार्ड बनवाए जाने की भी मांग की गई। भाकियू लोकशक्ति के युवा प्रदेशाध्यक्ष राहुल खारी के नेतृतव में शिवकुमार बौदान, प्रवेज मलिक, बोबी त्यागी, कल्लू त्यागी, मुर्तजा त्यागी, दुष्यंत कुमार, अक्षय मौर्य, विपिन पवांर, विजयपाल सहित किसान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here