गुलरिया चीनी मिल पेराई सत्र चार नवम्बर से शुरू करेगी

लखीमपुर खीरी : गुलरिया चीनी मिल द्वारा मरम्मत का कार्य पूरा के लिया है, और पेराई सत्र चार नवम्बर से शुरू करेगी।मिल के यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह ने कहा, नए सत्र 2024-25 में गुलरिया चीनी मिल ने मिल को चलाने को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। नए सत्र का शुभारम्भ दीवाली के बाद 4 नवम्बर से किया जा रहा है। क्रय केंद्रों पर 2 नवम्बर से गन्ने की खरीद शुरू कर दी जाएगी। महा प्रबंधक सिंह ने किसानों से मिल में साफ सुथरा एवं ताजा गन्ना लाने की अपील की है। चीनी मिल चलने की सूचना के बाद क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। गुलरिया चीनी मिल के जीएम केन अनिल कुमार सिंह ने बताया इस बार किसानों की सहूलियत के लिए एरिया शिफ्ट की व्यवस्था की गई हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here