अगली बार प्रति क्विंटल 500 रुपये गन्ना मूल्य लेकर रहेंगे : राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन

बिजनौर : राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कहा कि, किसान इस बार 400 पार गन्ना मूल्य मांग रहे हैं। अगली बार 500 रुपये मूल्य लिया जाएगा। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित महापंचायत में सरदार वीएम सिंह बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि, संगठन सड़क से न्यायालय तक किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह उनकी ही ताकत है कि चीनी मिलें समय पर गन्ना मूल्य भुगतान करने लगीं। जिन चीनी मिलों पर बकाया है, उनसे ब्याज सहित बकाया भुगतान लिया जाएगा।

इस बैठक में प्रदेश महासचिव कैलाश सिंह लांबा व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि संगठन लगातार किसानों को उनका हक दिलाता आ रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, ऋषिपाल महाराज, विजेंद्र मुखिया, संजीव चौधरी महेंद्र चौधरी, उदित प्रधान, बिट्टू, बृजपाल सिंह, जोगिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here