राजस्थान सरकार द्वारा गन्ने के 10 रुपए/ क्विंटल दाम बढ़ाने का फैसला: CM भजनलाल शर्मा

जयपुर : हरियाणा और बिहार के बाद राजस्थान सरकार ने गन्ना खरीद मूल्य में बढ़ोतरी कर गान कीनों को बड़ी राहत दी है। आपको बता दे की, उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने भी मूल्य बढ़ाने के साफ़ संकेत दिए है। अब राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के गन्ना किसानों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री शर्मा ने गन्ना क्रय मूल्य में 10 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि का ऐलान किया है। इस वृद्धि से श्रीगंगानगर के हजारों गन्ना उत्पादक किसानों की आय में 2 करोड़ रुपए की अतिरिक्त वृद्धि होगी। राजस्थान में अब गन्ना की अगेती किस्म को 401 रुपए, मध्य किस्म को 391 रुपए एवं पछेती किस्म को 386 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।

वर्तमान वर्ष 2024-25 में श्रीगंगानगर जिले के 3170 किसानों द्वारा लगभग 19 हजार 4 बीघा क्षेत्र में गन्ने की बुवाई की गई है। राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड इन किसानों का लगभग 20 लाख क्विंटल गन्ना खरीदेगा। इससे किसानों को लगभग 80 करोड़ 20 लाख रुपए का भुगतान अपेक्षित है।प्रदेश के गन्ना किसान काफी लंबे समय से प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग कर रहे थे। सीएम भजनलाल शर्मा ने भी किसानों की मांग को पूरा करने के पहले ही संकेत दिए थे। अब सीएम भजनलाल शर्मा ने गन्ना के दाम बढ़ाकर किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

चीनी उद्योग और संबंधित क्षेत्रों से जुड़ी खबरों के लिए, चिनीमंडी पढ़ते रहें।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here