बिहार: हसनपुर चीनी मिल द्वारा गन्ना कीट नियंत्रण के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

बेगूसराय : हसनपुर चीनी मिल के तत्वावधान में किसानों के लिए ईख के खेत में कीट नियंत्रण के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था।इस अवसर पर मिल के गन्ना विकास अधिकारी शंभू चौधरी ने ईख के पौधे पर लगे कीट नियंत्रण के लिए किसानों को मार्गदर्शन किया।उन्होंने कहा, टॉप बोरर रोग गन्ना फसल को सबसे जादा प्रभावित करता है।इसमें तितली नुमा कीट एक बार में ढाई सौ अंडा देती है। यह सर्किल चक्र में ईख के एक सत्र में एक कीट 5 बार अंडा देती है जो फसल को बर्बाद करने के लिए काफी होती है।

उन्होंने कहा कि, टॉप बोरर नियंत्रण करने के लिए डेल्टा ट्रैप, फेरोमेन ट्रैप व लाइट ट्रैप खेतों में लगाकर किसान इस रोग से फसलों को बचा सकते हैं। मौके पर हसनपुर चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष आरके तिवारी, अधिकारी पुनीत चौहान, सार्थक तिवारी, पर्यवेक्षक मनोज कुमार महतो, किसान हेमकांत सिंह, तारकेश्वर रजक,संजीत कुमार सिंह, गणेश प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here