उत्तर प्रदेश: सहारनपुर मंडल में 1771 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का अनुमान, पिछले सीजन से 123 लाख क्विंटल अधिक पेराई

सहारनपुर:देश और प्रदेश के कई जिलों में किसान गन्ना फसल से दूरी बनाते नजर आ रहे है,वही दूसरी तरफ सहारनपुर मंडल में पिछले सीजन के मुकाबले इस सीजन में लगभग 123 लाख क्विंटल अधिक गन्ना पेराई है। मंडल में पिछले साल की तुलना में कम गन्ना क्षेत्र होने के बावजूद किसानों को अधिक उत्पन्न हासिल करने में कामयाबी मिली है।‘अमर उजाला’में प्रकाशित खबर के अनुसार, मंडल में गन्ना प्रजाति बदलाव के परिणाम सामने आने लगे हैं।इस बार 123 लाख क्विंटल अधिक गन्ना पेराई होने से किसानों को 455 करोड़ रुपये अधिक मिलने की उम्मीद है।गत सीजन में मंडल में जहां 3.74 लाख हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल था वहीं इस सीजन में घटकर 3.71940 लाख हेक्टेयर रह गया था।

खबर में आगे कहा है कि,गन्ना प्रजाति कोशा-0238 के रोग ग्रस्त होने के बाद से गन्ना विभाग प्रजाति बदलाव में जुटा है। रेडरॉट सहित अन्य रोगों से ग्रस्त होने के चलते गन्ना उत्पादकता प्रभावित हो रही है।इससे चिंतित गन्ना विभाग ने किसानों से इस प्रजाति के स्थान अन्य उन्नतशील प्रजातियों की बुआई का अभियान चलाया। इससे मंडल में कोशा- 0238 प्रजाति का क्षेत्रफल 85 प्रतिशत से घटकर 60 फीसदी रह गया है। इससे मंडल में गन्ने की उत्पादकता में भी इजाफा हुआ है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here