पेराई सत्र 2024-25: महाराष्ट्र में पिछले साल के मुकाबले अब तक 289.36 लाख क्विंटल कम चीनी का उत्पादन

पुणे: महाराष्ट्र में पेराई सत्र अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है और चीनी आयुक्त कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य की 200 में से 197 चीनी मिलों का पेराई सत्र 7 अप्रैल 2025 तक समाप्त हो चुका है। इस वक़्त पुणे संभाग की 2 और नागपुर संभाग की 1 चीनी मिल शुरू है।

महाराष्ट्र में अब तक 806.45 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हो चुका है। इस वर्ष चीनी का उत्पादन पिछले सीजन की इसी अवधि के दौरान उत्पादित 1095.81 लाख क्विंटल से लगभग 289.36 लाख क्विंटल कम है। 7 अप्रैल तक राज्य में मिलों ने 846.06 लाख टन गन्ने की पेराई की है, जबकि पिछले सीजन में इसी अवधि के दौरान 1069.61 लाख टन गन्ने की पेराई हुई थी। राज्य की कुल चीनी रिकवरी दर 9.47 प्रतिशत है, जो पिछले सीजन की इसी अवधि की 10.24 प्रतिशत रिकवरी दर से कम है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

कोल्हापुर डिवीजन में राज्य में सबसे अधिक 11.08 प्रतिशत रिकवरी प्राप्त हुई। नांदेड़ संभाग 9.67 प्रतिशत रिकवरी के साथ दूसरे और पुणे संभाग 9.64 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। अमरावती संभाग की रिकवरी 8.95, अहिल्यानगर संभाग 8.93, सोलापुर संभाग 8.13, छत्रपति संभाजीनगर संभाग 8.03 तथा सबसे कम 5.01 प्रतिशत रिकवरी नागपुर संभाग की है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here