उत्तर प्रदेश: गन्ना उत्पादकता में शामली जिला प्रदेश में प्रथम

शामली : गन्ना उत्पादकता में शामली जिला एक बार फिर प्रदेश में अव्वल बना है। आपको बता दे की, गन्ना उत्पादकता में 1023.16 क्विंटल प्रति हेक्टेयर औसत उपज प्राप्त कर जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। मुजफ्फरनगर जिला दूसरे स्थान और मेरठ तीसरे स्थान पर रहा।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, शामली जिला सात सालों से निरंतर उत्पादकता प्रति क्विंटल हेक्टेयर में प्रथम स्थान पर है। गन्ना विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2024- 25 में 1023.16 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की उत्पादकता के साथ जिला पहले स्थान पर रहा। मुजफ्फरनगर 945.16 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज के साथ दूसरे और मेरठ 923.84 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की उत्पादकता के साथ तीसरे स्थान पर रहा। जिला गन्ना अधिकारी रणजीत सिंह कुशवाहा ने जिले के किसानों को बधाई देते हुए कहा कि अपनी कठोर साधना, श्रम एवं इच्छाशक्ति के साथ गन्ने की वैज्ञानिक विधि से खेती करने के कारण जिले को गन्ना उत्पादकता में प्रथम स्थान पाने का गौरव प्राप्त हुआ है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here