उत्तर प्रदेश : भाकियू का 190 करोड़ रुपये के बकाया गन्ना भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन

शामली: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने किसानों की विभिन्न समस्याओं और थानाभवन व ऊन चीनी मिलों पर करीब 190 करोड़ रुपये के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर शामली कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद संगठन ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा की, भुगतान में देरी से किसानों को आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान ब्याज सहित कराने, सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने और आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा की मांग की। इसके अलावा किसान आंदोलनों से जुड़े मुकदमे वापस लेने की भी मांग उठाई गई। भाकियू ने चेतावनी दी कि, यदि किसानों की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन अपना आंदोलन और तेज करेगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here