तेलंगाना: NSF फिर से शुरू होगी, सरकार की किसानों से की गन्ना खेती करने की अपील

हैदराबाद: आख़िरकार राज्य सरकार ने 2015 से बंद पड़ी निजाम शुगर फैक्ट्री (NSF) को फिर से शुरू करने का फैसला किया है। सरकार ने 190 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान कर दिए है। मिल को फिर से चालू करने के लिए सबसे जरुरी है गन्ना आपूर्ति, और इसलिए सरकार ने किसानों को गन्ना उत्पादन को बढ़ाने की अपील की है।अगर मिल क्षेत्र में गन्ना क्षेत्र बढ़ता है, तो मिल पूरी क्षमता से चलने में कोई परेशानी नही होगी।

न्यूज़ 18 में प्रकाशित खबर के अनुसार,मिल को फिर से पूरी क्षमता से चालू करने के लिए प्रति दिन 3,500 टन गन्ने आवश्यकता होगी। सरकार ने डिस्टलरी यूनिट को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। कृषि सलाहकार श्रीनिवास रेड्डी ने किसानों को धान के बजाय गन्ना उगाने की सलाह दी क्योंकि इसमें लाभ अधिक है। आधुनिक मशीनों और एडवांस बीजों की मदद से गन्ने की खेती की लागत भी कम हो गई है। खबर में आगे कहा है की, NSF को फिर से चालू करने के लिए लगभग 18,000 एकड़ में गन्ने की खेती की आवश्यकता होगी। साथ ही किसानों ने सरकार से सब्सिडी वाले गन्ना बीज, समय पर भुगतान, ड्रिप सिस्टम, सोलर फेंसिंग और आधुनिक कृषि सामानों की मांग की है ताकि गन्ने की खेती को बढ़ावा मिल सके।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here