बिहार: चीनी मिल में कृषक कार्यशाला, कृषि यंत्रों का वितरण कार्यक्रम संपन्न

हसनपुर : चीनी मिल में गन्ना किसानों के लिए कृषक कार्यशाला सह अनुदानित दर पर कृषि यंत्र वितरण किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष अशोक मित्तल ने की। इस अवसर पर 55 किसानों को कृषि यंत्रों का वितरण किया गया। इन यंत्रों को चीनी मिल के कृषि यांत्रिकी सेवा प्रदाता संस्था प्रेग्मेटिक के द्वारा किसानों को उपलब्ध कराया गया।

प्रभात खबर में प्रकाशित खबर के मुताबिक, प्रेग्मेटिक संस्था के प्रबंध निदेशक डॉ दुष्यंत बादल ने किसानों को इन मशीनों की उपयोगिता एवं संचालन से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, किसान गन्ना की खेती में यांत्रिकीकरण को बढ़ावा देकर गन्ना की खेती में लागत खर्च को काफी कम कर सकते है। प्रति हेक्टेयर 1000-1200 क्विंटल औसत उपज प्राप्त कर सकते है। कार्यपालक अध्यक्ष मित्तल ने बताया कि, मजदूरों की कमी और खेती में बढ़ती लागत खर्च के मद्देनजर गन्ना की खेती में यांत्रिकीकरण को बढ़ावा देना ही किसानों के लिए एक मात्र विकल्प है। इस अवसर पर शंभू प्रसाद राय यांत्रिकी विभाग प्रमुख टीकम सिंह, अमित सिंह, मनोज प्रसाद, एमए खान, रमण सिंह, शोभित शुक्ला, अमित कुमार, प्रमोद मणि त्रिपाठी, अतुल कुमार मिश्रा, सतीश कुमार, शंभू चौधरी, रामनाथ सिंह, रामकृष्ण प्रसाद, दीपक कुमार, वीर सिंह यादव आदि मौजूद थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here