आगामी पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना सर्वे पूरा, अब होगा सट्टा प्रदर्शन

अमरोहा (उत्तर प्रदेश) : गन्ना विभाग ने आगामी पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना सर्वे पूरा कर लिया है, और अब 20 जुलाई से गन्ना सट्टा प्रदर्शन शुरू होगा। गन्ना विभाग के अधिकारियों ने इसके लिए किसानों से संपर्क शुरू कर दिया है। डीसीओ ने किसानों से अपील की है कि, वह सट्टा प्रदर्शन के दौरान अपने रकबे में पाई गई किसी भी त्रुटि को ध्यान से दुरुस्त करा लें। गन्ना विभाग और शुगर मिल आगामी पेराई सत्र की तैयारियों को पूरा करने में जुटे हैं। जिले में 30 जून को गन्ना सर्वे का कार्य पूरा हो गया है।

डाटा फीडिंग का कार्य चल रहा है। आगामी पेराई सत्र 2025-26 के गन्ना सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। अब गन्ना समिति अमरोहा में 63 कालम की फीडिंग कार्य का शुरू हो गया है। करीब सवा लाख किसानों का डाटा प्रिंट आउट किया जाएगा। डाटा सुपरवाइजर को गन्ना सट्टा प्रदर्शन के लिए सौंपा जाएगा। डीसीओ मनोज कुमार ने कहा कि, 30 जून को गन्ना सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब डाटा फीडिंग का कार्य शुरू हो गया है। 20 जुलाई से गांव-गांव गन्ना सट्टा प्रदर्शन का कार्य शुरू होगा। सट्टा प्रदर्शन 20 अगस्त तक किया जाएगा। इस दौरान सभी गन्ना किसानों को सर्वे के दौरान ली गई रकबे, पौधे, पेड़ी व फसल आदि की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here