पीलीभीत: गन्ना किसानों से सट्टा प्रदर्शन के दौरान गन्ना विभाग करेगा संपर्क

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) : डीसीओ ख़ुशी राम ने कहा की, इस वर्ष दो लाख 36 हजार गन्ना किसानों का सर्वे किया गया। इन सभी गन्ना किसानों से गन्ना विकास विभाग के कर्मचारी संपर्क करेंगे और उन्हें कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। हिंदुस्तान में प्रकशित खबर में कहा गे है की, जिले के 1207 गन्ना गांवों में एक लाख हेक्टेयर से अधिक गन्ना की फसल का सर्वे किसानों के नाम दर्ज किया गया। किसानों को ग्राम स्तरीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन के दौरान गन्ना सर्वे से सम्बंधित आकड़ों को दिखाया जा रहा है।

गाँव के सार्वजानिक स्थान पर प्लॉटवार गन्ना सर्वेक्षण, प्रजातिवार गन्ना क्षेत्रफल, किसान का बेसिक कोटा, बेसिक सट्टा, किसानों का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, आधार नंबर एवं सट्टा का प्रदर्शन 63 कॉलम प्रारूप पर किया जायेगा। किसान द्वाराआंकड़ों को देखा एवं संतुष्ट हूँ, इसकी एक प्रति प्राप्त किया की जगह पर हस्ताक्षर किया जायेगा। ग्राम स्तरीय सर्वे व सट्टा प्रदर्शन के दौरान शत प्रतिशत किसानों के मोबाइल नंबर सही कराएं जाएंगे, जिससे पेराई सत्र के दौरान एसएमएस पर्ची किसानों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ सके। सर्वे टीम द्वारा गन्ना क्षेत्रफल का राजस्व अभिलेखों से मिलान किया जाएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here