बिहार: मुख्यमंत्री गन्ना विकास कार्यक्रम के तहत कृषक गोष्ठी, प्रशिक्षण का आयोजन

समस्तीपुर : हसनपुर चीनी मिल परिक्षेत्र के कोरई गांव में मुख्यमंत्री गन्ना विकास कार्यक्रम 2025-26 के तहत सहायक निदेशक, ईख विकास समस्तीपुर एवं हसनपुर चीनी मिल के संयुक्त तत्वाधान में कृषक गोष्ठी और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषक गोष्ठी में किसानों को नई तकनीक से गन्ने की खेती करने के बारे में जानकारी दी गई।हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने गन्ने की खेती में मशीनीकरण और गन्ने की बंधाई के बारे में जानकारी दी। सिंचाई और यंत्रीकरण के महत्व, पोषक तत्व प्रबंधन और कार्बनिक खादों का उपयोग, गन्ने की पैदावार एवं गुणवत्ता बढ़ाने के लिए जरुरी मार्गदर्शन किया गया।

खबर में आगे कहा गया है की, उप महाप्रबंधक गन्ना रामाशंकर प्रसाद ने गन्ने की उत्पादकता बढ़ाने, लागत को कम करने की अपील की। सहायक निदेशक सह उप निदेशक, ईख विकास समस्तीपुर धर्मवीर सिंह ने किसानों को गन्ना उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा गन्ना विकास हेतु चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर क्षेत्रीय गन्ना विकास अधिकारी मनोज कुमार महतो, सार्थक तिवारी, दीपक कुमार चौधरी, रंजीत कुमार, विपुल कुमार, रजनीश कुमार, नीतीश कुमार, बिपिन कुमार राय, सतपाल कुमार, सुधीर कुमार शाही, रणधीर कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here