उत्तराखंड: नादेही चीनी मिल का पेराई सत्र 12 नवंबर से शुरू

काशीपुर : गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा नादेही चीनी मिल के पेराई सत्र का 12 नवंबर को प्रारंभ करेंगे।इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान, जिलाधिकारी, गन्ना सचिव, एमडी एवं गन्ना आयुक्त भी मौजूद रहेंगे। मिल के महाप्रबंधक सीएस इमलाल ने कहा कि, मिल परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। मिल कर्मियों के साथ बैठक कर संचालन संबंधी दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों की सुविधा और मिल के सुचारू संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।उन्होने कहा, समय पर पेराई और समय पर भुगतान हमारी प्राथमिकता रहेगी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here