छत्तीसगढ़ : भोरमदेव चीनी मिल द्वारा किसानों को 24.85 करोड़ रूपये का भुगतान

रायपुर: उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा के निर्देश पर भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने किसानों को 24.85 करोड़ रुपए का भुगतान किया। शक्कर कारखाना कवर्धा की ओर से पेराई सत्र 2025-26 के तहत गन्ना किसानों को भुगतान किया जा चुका है। यह राशि किसानों के बैंक खातों में सीधे जमा की गई है। ETV भारत में प्रकाशित खबर के अनुसार, मिल की ओर से एफआरपी दर 329.05 रुपये प्रति क्विंटल के अनुसार गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा रहा है।

कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसानों को समय पर भुगतान मिले। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के प्रबंध संचालक जी.एस. शर्मा ने बताया कि, पेराई सत्र 2025-26 में अब तक 1 लाख 5 हजार 975 मीट्रिक टन गन्ने की पेराई हुई है। वहीं 1 लाख 9 हजार 565 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया जा चुका है।मिल प्रबंधन ने किसानों से अपील की है कि, वे परिपक्व, साफ-सुथरा, बिना अगवा, बिना जड़ वाला गन्ना कारखाने में आपूर्ति करें।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here