बिहार : हसनपुर चीनी मिल क्षेत्र में केन कटर से होगी गन्ना कटाई

समस्तीपुर : मजदूरों की कमी से निपटने के लिए बिहार का चीनी उद्योग भी अब केन हार्वेस्टर के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रहा है। हसनपुर चीनी मिल परिक्षेत्र में भी गन्ना कटाई के लिए केन हार्वेस्टर का सहारा लिया जायेगा। किसानों के बीच गन्ना कटाई का प्रात्यक्षिक किया जा रहा है। इस मशीन से गन्ना कटाई, छिलाई,बधाई एक साथ होती है।हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, 80 क्विंटल गन्ने की कटाई, छिलाई एवं बधाई तीन घंटों में होती है।जिसे तीन मजदूरों के द्वारा टेलर पर लोड कर दिया जाता है। प्रेगमेटिक्स संस्था के पदाधिकारी शम्भू प्रसाद राय ने बताया कि, एक दर्जन किसानों के खेत में गन्ना हार्वेस्टर मशीन से गन्ने की कटाई की गई।15 टेलर गन्ने की कटाई इस मशीन से की गई। तीन घंटों में गन्ना कटाई, छिलाई, बधाई होती है। तीन मजदूर गन्ना को टेलर पर लोड कर देते हैं।

उपमहाप्रबंधक गन्ना रामाशंकर प्रसाद ने बताया कि गन्ना किसानों की सहुलियत के लिये चीनी मिल बेहतर कदम उठा रही है। प्रेगमेटिक्स संस्था के प्रबंध निदेशक दुष्यंत बादल ने बताया कि एक सप्ताह में दूसरा हार्वेस्टर मशीन लायी जायेगी। जो कटाई के बाद टेलर पर गन्ने को लोग भी करेगी।फिलहाल किसानों को गन्ने की कटाई में 75 से 100 रुपए प्रति क्विंटल खर्च आता था। लेकिन उक्त मशीन से कटाई करने पर लगभग 30 से 40 रुपए प्रति क्विंटल खर्च होगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here