बागपत : शुगर मिल बागपत में सोमवार सुबह बॉयरल की ट्यूब फट गई और इससे मिल की पेराई बंद हो गई। मिल अचानक बंद होने के कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, शुगर मिल बागपत के बॉयलर का तापमान बढ़कर 400 डिग्री तक पहुंच गया। इससे सोमवार को सुबह चार बजे बॉयलर की ट्यूब फट गई और उसका प्रेशर नहीं बन सका। इस कारण मिल को बंद करना पड़ा और मिल पर गन्ना लेकर पहुंचे किसानों की बुग्गियों व ट्रॉलियों की लाइन लग गई।
ट्यूब को शाम तक इंजीनियर ठीक करते रहे। मिल के प्रधान प्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि, ट्यूब को ठीक कर दिया गया है और उसमें रात में प्रेशर बनाया जाएगा। इसके बाद ही मिल को चलाया जा सकता है। किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी और उनका पूरा गन्ना लिया जाएगा।मिल प्रबंधन से मरम्मत का कार्य काफी तेजी से करने का प्रयास किया।


















