सीतापुर (उत्तर प्रदेश) : कमलापुर चीनी मिल से जुड़े किसान मिल द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान में हो रही देरी के कारण आर्थिक मुसीबत में फंस गए है। क्षेत्र के गन्ना किसानों ने सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड के सचिव को ज्ञापन देकर बकाया भुगतान की मांग की। किसानों ने कहा की, बीते वर्षों का गन्ना मूल्य अब भी मिल पर बकाया है। किसानों के अनुसार उनका करोड़ों रुपये का भुगतान लंबे समय से लंबित है, जिससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।मिल प्रबंधन भुगतान में आनाकानी कर रही है।
ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने मांग की है कि, कमलापुर चीनी मिल पर बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान ब्याज सहित शीघ्र कराया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके। किसानों ने चेतावनी दी है कि जल्द भुगतान नहीं होने पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान तेजबहादुर सिंह, रंजीत सिंह, गुड्डू रावत, राघवेंद्र, विवेक सिंह, बाबूराम, अनिल कुमार, अमित उपाध्याय, वेद प्रकाश, अभिषेक मिश्रा, राजेश गौतम आदि मौजूद रहे।


















