सहारनपुर (उत्तर प्रदेश):जिले की चीनी मिलों पर किसानों का 211.58 करोड़ रुपये बकाया है। भुगतान में देरी से किसानों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षा ले रहे बच्चों की फीस जा पा रही है और न ही शादी ब्याह की तैयारियां कर पा रहे हैं। किसानों की नजरें भुगतान की ओर है।
अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, सहारनपुर जिले की आठ चीनी मिलों में सबसे ज्यादा गन्ना बजाज शुगर मिल गांगनोली पर 120 करोड़ रुपये है। इसके बाद किसान सहकारी चीनी मिल नानौता पर 50.71 करोड़, द किसान कोऑपरेटिव चीनी मिल सरसावा पर 28.36 करोड़ और दया शुगर मिल गागलहेड़ी पर 21.21 करोड़, बिडवी शुगर मिल पर 11.56 करोड़ और शेरमऊ चीनी मिल पर 7.73 करोड़ रुपये किसानों का गन्ना भुगतान बकाया है।


















