राजस्थान : मुख्यमंत्री के केशोरायपाटन चीनी मिल को ‘पीपीपी’ मोड पर चलाने की घोषणा से किसानों को राहत

जयपुर : मुख्यमंत्री ने बजट सत्र के दौरान बूंदी के केशोरायपाटन चीनी मिल को पीपीपी मोड पर चलाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री के इस फैसले से किसानों में ख़ुशी का माहोल है। संयुक्त किसान समन्वय समिति के प्रतिनिधि नवीन श्रृंगी ने कहा कि, यह क्षेत्र के किसानों के 22 वर्षों से जारी संघर्ष का परिणाम है। वरिष्ठ किसान नेता दशरथ कुमार के नेतृत्व में किसानों ने आतिशबाजी की। युवा किसान नेता गिर्राज गौतम ने इसे क्षेत्र के किसानों की तपस्या का परिणाम बताया।भास्कर में प्रकाशित खबर के अनुसार, गौतम ने कहा कि, एक पीढ़ी ने इस मिल को स्थापित किया, दूसरी ने इसे बचाने का काम किया और अब युवाओं की जिम्मेदारी इसके सुचारु संचालन की है।

उन्होंने कहा कि, मिल के संचालन की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का प्रयास रहेगा ताकि किसान इसी सत्र में गन्ने की बुवाई कर सकें। गौतम ने इस बात पर जोर दिया कि यह एक दिन का संघर्ष नहीं था, इसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आज उनके संघर्ष को सफलता मिलने पर उन्हें भी संतोष होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ किसान नेता हरजिंदर सिंह, पुष्पचंद गुर्जर, हरिशंकर नागर, दिनेश गौतम, सूरजमल नागर, रामस्वरूप पहाड़, श्याम खटाना, दिनेश नागर, पुरुषोत्तम नागर, निर्मल सिंह, रामकुंवर मीणा, नंदवीर गुर्जर, गब्बर यादव और बुधराम चौधरी आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here