उत्तराखंड: लक्सर चीनी मिल ने किसानों को जारी किया 35.79 करोड़ का गन्ना भुगतान

देहरादून: लक्सर चीनी मिल ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए 35.79 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान जारी कर दिया है। यह भुगतान 11 से 20 फरवरी के बीच खरीदे गए गन्ने के लिए किया गया है, जिसे संबंधित गन्ना समितियों को भेज दिया गया है। मिल के यूनिट हेड एसपी सिंह के अनुसार, इससे पहले 20 फरवरी को मिल द्वारा 54.39 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान किया गया था। इस तरह चालू पेराई सत्र में अब तक कुल 384.15 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि, इस वर्ष अतिवृष्टि के कारण गन्ने की पैदावार प्रभावित हुई है, जिसके चलते मिल को सत्र की शुरुआत से ही गन्ने की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद मिल प्रबंधन किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है। मौजूदा पेराई सत्र में मिल अब तक 106.11 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में हुई 113.88 लाख क्विंटल पेराई से 7.77 लाख क्विंटल कम है। मिल प्रबंधन ने किसानों से अपील की है कि, वे 0238 प्रजाति के गन्ने की बुआई से बचें और अपना गन्ना मिल को ही उपलब्ध कराकर सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here