उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय शर्करा संस्थान में बिहार के गन्ना किसानो को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

कानपुर: राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (NSI) में बिहार के गन्ना किसानों के लिए पांच दिवसीय एक्सपोजर विजिट और प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। यह प्रशिक्षण बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग के अनुरोध पर मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना के तहत आयोजित किया जा रहा है। बिहार सरकार की ओर से सहायक निदेशक विवेक सिंह और रोशन पटेल, ईख प्रसार अधिकारी आदित्य कुमार पल्लव, जगदीश प्रसाद चौरसिया तथा अनूप कुमार अवस्थी 50 किसानों के इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

प्रशिक्षण के दौरान संस्थान के कृषि रसायन अनुभाग के प्रोफेसर अशोक कुमार, डॉ. लोकेश बाबर और वरिष्ठ तकनीकी सहायक महेंद्र प्रताप सिंह किसानों को आधुनिक खेती से जुड़ी जानकारी देंगे। कार्यक्रम में गन्ने की अधिक पैदावार के लिए उन्नत तकनीकें, फसल में कीट एवं रोग नियंत्रण, मृदा स्वास्थ्य सुधार, गुड़ निर्माण की आधुनिक विधियां और उत्तर भारत के लिए उपयुक्त गन्ने की उन्नत किस्मों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए संस्थान की निदेशक प्रोफेसर सीमा परोहा ने कहा कि, NSI का उद्देश्य बिहार के गन्ना किसानों को नवीनतम तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि, इस प्रशिक्षण से किसान अपने खेतों में उन्नत तकनीकों को अपनाकर प्रति एकड़ गन्ना उत्पादन और आय दोनों बढ़ा सकेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि, इससे न केवल किसानों को लाभ होगा, बल्कि चीनी मिलों को भी बेहतर गुणवत्ता वाला गन्ना मिलेगा, जिससे चीनी की रिकवरी दर बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here