सुवा : फिजी मौसम विज्ञान सेवा (Fiji Meteorological Service) द्वारा जारी नवीनतम शुगर सीज़नल आउटलुक के अनुसार, फिजी के गन्ना क्षेत्रों में आने वाले महीनों में अच्छी-खासी बारिश होने की संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार मार्च 2026 में ओलोसारा से पेनांग तक 250–300 मिमी वर्षा होने की 75 प्रतिशत संभावना है। वहीं मेइगुन्या, नाटोवा, मोटा और डोबुइलेवु जैसे क्षेत्रों के साथ-साथ वनुआ लेवु के अधिकांश गन्ना क्षेत्र में 300–400 मिमी तक बारिश हो सकती है।
अप्रैल 2026 में भी ओलोसारा से तावुआ तक 100–150 मिमी, पेनांग में 150–200 मिमी और डोबुइलेवु व वनुआ लेवु के गन्ना क्षेत्रों में 200–250 मिमी वर्षा होने की 75 प्रतिशत संभावना जताई गई है। मई 2026 में पश्चिमी डिवीजन के कुछ इलाकों में बारिश कम होने की संभावना है।लोमावाई, मलोलो, नादी, लौतोका, लोवु और ड्रासा में केवल 0–25 मिमी वर्षा हो सकती है। वहीं ओलोसारा, कुवु, मेइगुन्या, नाटोवा और तावुआ में 25–50 मिमी, जबकि पेनांग और वनुआ लेवु के कुछ हिस्सों में 50–100 मिमी बारिश हो सकती है। डोबुइलेवु में इस महीने सबसे अधिक 100–150 मिमी वर्षा का अनुमान है।
अप्रैल से जून 2026 के व्यापक अवधि के दौरान ओलोसारा से टैगिटागी तक 200–300 मिमी, रारावाई, कोरोनुबु, नवातु, वातुकोउला, तावुआ और पेनांग जैसे क्षेत्रों में 300–400 मिमी तथा डोबुइलेवु और वनुआ लेवु के अधिकांश गन्ना क्षेत्रों में 400–500 मिमी वर्षा होने की 75 प्रतिशत संभावना बताई गई है। पूर्वानुमान के मुताबिक देश में एक से दो उष्णकटिबंधीय चक्रवात आ सकते हैं, जिनमें से एक गंभीर प्रणाली कैटेगरी 3 से 5 तक की तीव्रता तक पहुंच सकती है।
















