जॉर्जिया में चीनी आयात में बढ़ोतरी, औसत आयात कीमत में लगभग 10% की गिरावट दर्ज

त्बिलिसी : जॉर्जिया में जनवरी 2026 के दौरान 7,320 टन चीनी का आयात किया गया, जिसकी कुल कीमत लगभग 4.1 मिलियन डॉलर रही।पिछले साल जनवरी 2025 में जॉर्जिया ने 5,893 टन चीनी आयात की थी, जिसकी कीमत 3.6 मिलियन डॉलर थी। आंकड़ों के अनुसार, आयात की मात्रा और कुल मूल्य दोनों में वृद्धि हुई है, लेकिन औसत आयात कीमत में लगभग 10% की गिरावट दर्ज की गई है। इस साल जॉर्जिया में आयात की गई अधिकांश चीनी पोलैंड से आई, उसके बाद बेल्जियम और नीदरलैंड का स्थान रहा। इसके विपरीत, पिछले वर्ष आयात में फ्रांस का दबदबा था, जबकि रूस और यूक्रेन से भी आपूर्ति हुई थी।हालांकि, इस साल जनवरी में जॉर्जिया ने रूस से कोई चीनी आयात नहीं किया, और यूक्रेन से भी बहुत कम मात्रा में आयात हुआ।

पूरे 2025 वर्ष में जॉर्जिया ने कुल 145,503 टन चीनी का आयात किया, जिसकी कीमत 79.8 मिलियन डॉलर रही। जबकि 2024 में 135,233 टन चीनी का आयात 87.6 मिलियन डॉलर में हुआ था। इसका मतलब है कि, वर्ष-दर-वर्ष औसत आयात कीमत में लगभग 15% की गिरावट आई।2025 में जॉर्जिया को चीनी की आपूर्ति करने वाले प्रमुख देश थे…ब्राज़ील, फ्रांस, पोलैंड, नीदरलैंड और बेल्जियम। वहीं निर्यात के मामले में जॉर्जिया में बड़ी बढ़ोतरी देखी गई। 2025 में देश ने 6,980 टन चीनी का निर्यात किया, जिसकी कीमत 3.5 मिलियन डॉलर रही। यह 2024 के मुकाबले लगभग दस गुना अधिक है।जॉर्जिया की चीनी का मुख्य निर्यात बाजार अज़रबैजान रहा, जबकि आर्मेनिया को निर्यात बहुत कम रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here