कोयंबटूर : आईसीएआर–गन्ना प्रजनन संस्थान (ICAR-SBI), कोयंबटूर ने किसानों को बेहतर उत्पादन और रोगों से बचाव के लिए नई और उन्नत गन्ना किस्में अपनाने की सिफारिश की है। संस्थान के निदेशक पी. गोविंदराज ने बताया कि, पुरानी किस्में समय के साथ अपनी उत्पादकता खो देती हैं, रोगों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाती हैं और इससे गन्ना किसानों की आय कम हो जाती है।
उन्होंने कोयंबटूर जिले के अन्नूर तालुका के कंजप्पल्ली गांव में हाल ही में जारी मध्यम-देर से पकने वाली किस्म पर आयोजित फील्ड डे कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को Co 18009 का बीज सामग्री और विस्तार साहित्य वितरित किया।यह कार्यक्रम किसानों के फ्रंटलाइन डेमोंस्ट्रेशन (FLD) प्लॉट में आयोजित किया गया था।यह फील्ड डे कार्यक्रम बन्नारी अम्मन शुगर्स लिमिटेड के सहयोग से आयोजित किया गया।


















