मुंबई: राज्य में बड़े गुड़ और खांडसारी परियोजनाओं के लिए एक सुव्यवस्थित नियामक प्रणाली आवश्यक है। इसके लिए नियमावली तैयार कर उसका मसौदा अगले 15 दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिए। यह निर्देश विधान भवन में चीनी उद्योग से जुड़े मुद्दों पर आयोजित बैठक में दिए गए। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि, राज्य का चीनी उद्योग एक महत्वपूर्ण उद्योग है, और इसके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए राज्य स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का तत्काल गठन किया गया है। इस समिति को शीघ्र और स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
इस बैठक में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार, जल संसाधन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील, सहकार मंत्री बाबासाहेब पाटील, लोक निर्माण मंत्री शिवेंद्रसिंहराजे भोसले, मुख्य सचिव राजेश कुमार, राष्ट्रीय सहकारी साखर संघ के अध्यक्ष हर्षवर्धन पाटील, राज्य साखर संघ के अध्यक्ष पी.आर. पाटील, उपाध्यक्ष प्रकाश सोलंके और प्रताप ओहोळ, विधायक दिलीप वळसे पाटील, जयंत पाटील, डॉ. विनय कोरे, राजेश टोपे, विक्रम काले, अभिमन्यू पवार, अभिषेक पाटील, राज्य सहकारी बैंक के प्रशासक विद्याधर अनासकर, साखर संघ के निदेशक जयप्रकाश दांडेगावकर, सहकार आयुक्त दीपक तावरे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


















