नेपाल : छठ पर्व के चलते गुड़ की मांग में बढ़ोतरी, गन्ना किसान गुड़ बनाने में जुटे

महोत्तरी : छठ पर्व नजदीक आते ही बाजार में गुड़ की मांग बढ़ गई है। इसके चलते महोत्तरी जिले के गन्ना किसान गन्ने का रस निकालकर गुड़ बनाने में व्यस्त हो गए हैं। मिथिला क्षेत्र में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में शामिल चार दिवसीय छठ पर्व के दौरान तैयार किए जाने वाले कई प्रसादों में गुड़ का विशेष महत्व है। इसके अलावा तिहार (दीपावली) के अवसर पर घरों में बनाई जाने वाली पारंपरिक मिठाई सेल रोटी तैयार करने में भी गुड़ का इस्तेमाल होता है। यही वजह है कि इस मौसम में इसकी मांग बढ़ जाती है।

छठ पर्व के प्रमुख प्रसादों में ठेकुआ और भुसवा शामिल हैं। इन दोनों को बनाने में गुड़ मुख्य सामग्री के रूप में इस्तेमाल होता है। इसी कारण पर्व नजदीक आते ही बाजार में गुड़ की मांग काफी बढ़ जाती है। गौशाला नगरपालिका के वार्ड नंबर 4 निवासी गुड़ उत्पादक सुरेंद्र साह ने बताया कि, गुड़ बनाने की प्रक्रिया में काफी मेहनत और श्रम लगता है। साह के मुताबिक, कुछ वर्ष पहले तक महोत्तरी के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों के लगभग हर गांव में गुड़ बनाने वाले उत्पादक मौजूद थे, लेकिन इस काम में अधिक मेहनत लगने के कारण उनकी संख्या में कमी आई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

वर्तमान में गौशाला, बर्दीबास, भंगहा, औरही और सोनमा सहित कुछ ही क्षेत्रों में गन्ना पेरने के उपकरण उपलब्ध हैं। गुड़ उत्पादन से जुड़े श्याम किशोर महरा ने बताया कि सामान्य दिनों में गुड़ की कीमत 100 से 120 रुपये प्रति किलो के बीच रहती है। हालांकि, छठ पर्व के दौरान मांग बढ़ने से इसकी कीमत में इजाफा हो जाता है, जिससे गुड़ उत्पादन का कारोबार अधिक लाभदायक बन जाता है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here