हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में बाधा से वैश्विक कृषि बाज़ारों पर पड़ सकता है गहरा असर : गोल्डमैन सैक्स

नई दिल्ली: हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में किसी भी तरह की बाधा वैश्विक कृषि बाज़ारों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है, क्योंकि इससे उर्वरकों की आपूर्ति सीमित हो सकती है और उत्पादन लागत बढ़ सकती है। यह बात गोल्डमैन सैक्स के एक हालिया कमोडिटी विश्लेषक रिपोर्ट में कही गई है। रिपोर्ट में इस समुद्री मार्ग के रणनीतिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा गया है कि, “हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य वैश्विक नाइट्रोजन उर्वरक बाज़ार के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जो दुनिया में कुल उर्वरक उपयोग का 60% हिस्सा है और खासकर मक्का तथा अन्य अनाज फसलों के लिए बेहद जरूरी है।” इसलिए, किसी भी लंबे समय तक चलने वाली बाधा का सीधा असर उत्पादन लागत और खाद्य आपूर्ति श्रृंखला पर पड़ता है।

रिपोर्ट के अनुसार, आपूर्ति से जुड़े झटके पहले ही दिखने लगे हैं। संघर्ष शुरू होने के बाद से नाइट्रोजन उर्वरकों की कीमतों में 40% की वृद्धि हुई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि भू-राजनीतिक तनाव कितनी तेजी से कमोडिटी बाज़ारों को प्रभावित कर रहा है। रिपोर्ट में उपलब्धता और लागत दोनों पर पड़ने वाले दोहरे प्रभाव को लेकर चिंता जताई गई है। इसमें कहा गया है कि, “वैश्विक नाइट्रोजन उर्वरक व्यापार का एक चौथाई से अधिक और लगभग 20% एलएनजी (जो नाइट्रोजन उत्पादन का मुख्य कच्चा माल है) इसी जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है।” ऐसे में किसी भी बाधा से “उर्वरकों की वैश्विक उपलब्धता घटती है और अन्य स्थानों पर उनके उत्पादन की लागत बढ़ जाती है।”

ChiniMandi WhatsApp Channel

हालांकि, बढ़ती लागत का असर खाद्य महंगाई पर पड़ सकता है, लेकिन गोल्डमैन सैक्स का मानना है कि बड़ा खतरा आपूर्ति पक्ष पर है। रिपोर्ट के अनुसार, “अनाज की कीमतों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी कम आपूर्ति के कारण हो सकती है,” जो “देरी से या कम मात्रा में नाइट्रोजन के उपयोग से उत्पादन में कमी” और “कम उर्वरक वाली फसलों की ओर रकबे में बदलाव” से उत्पन्न हो सकती है।क्षेत्रीय प्रभाव समान नहीं है। अमेरिका पर इसका असर अपेक्षाकृत कम हो सकता है, क्योंकि “संघर्ष बुवाई के मौसम से ठीक पहले शुरू हुआ, जब तक अधिकांश किसान उर्वरक खरीद चुके होते हैं।

हालांकि, रिपोर्ट यह भी चेतावनी देती है कि, शिपिंग में देरी और रणनीतिक भंडार की कमी के कारण कुछ जोखिम बना रहता है।यूरोप और ऑस्ट्रेलिया जैसे क्षेत्र अधिक प्रभावित हो सकते हैं। यदि बाधा बनी रहती है, तो ये बाज़ार “अमेरिकी अनाज निर्यात की मांग बढ़ा सकते हैं, जिससे अमेरिकी कीमतों पर दबाव बढ़ेगा।”कृषि के अलावा, रिपोर्ट इसे व्यापक आर्थिक संदर्भ में भी देखती है और महंगाई बढ़ने के साथ-साथ आर्थिक विकास धीमा होने की चेतावनी देती है। इसमें कहा गया है कि “BCOM इंडेक्स का लगभग 80% हिस्सा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस संघर्ष से प्रभावित है,” जिससे “बॉन्ड और इक्विटी दोनों के लिए प्रतिकूल स्थिति” बन सकती है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here