शामली (उत्तर प्रदेश) : बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल पेराई सत्र आज, शनिवार को खत्म हो जाएगा।अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, मिल पर अभी भी 191 करोड़ रुपये किसानों का गन्न मूल्य का बकाया है। किसान मिल द्वारा जल्द से जल्द गन्ना मूल्य भुगतान होने का इंतजार कर रहे है।
थानाभवन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक लेखपाल सिंह ने बताया कि, इस वर्ष मिल को 76 लाख क्विंटल गन्ना प्राप्त हुआ है। बृहस्पतिवार रात के बाद से मिल में गन्ना आपूर्ति बंद है। शनिवार तक करीब तीन लाख क्विंटल गन्ना इकट्ठा कर मिल को चलाया जाएगा और उसी दिन सत्र समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले सत्र में मिल को एक करोड़ सात लाख क्विंटल गन्ना मिला था, जबकि इस बार गन्ने की आवक में कमी रही है।


















