गन्ने में सफेद ग्रब को नियंत्रित करने के लिए कॉम्बो ट्रैप प्रभावी : पूर्व राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात

पुणे (महाराष्ट्र) : राज्य में कई चीनी मिलों ने अपनी पेराई क्षमता बढ़ा दी है।गन्ने के लिए हर जगह कड़ी प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है। मिलों को कार्यक्षेत्र में अधिकतम गन्ने की खेती के साथ-साथ प्रति एकड़ उत्पादन बढ़ाना जरुरी हुआ है। प्रति एकड़ उत्पादन बढ़ाने में सफेद ग्रब (White Grub) वर्म जैसी कई समस्याएं बाधा बन रही हैं। पूर्व राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात ने कहा कि, सफेद ग्रब वर्म के प्रकोप को कम करने में कॉम्बो ट्रैप का उपयोग प्रभावी होगा।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और गन्ना अनुसंधान संस्थान द्वारा संगमनेर (अहिल्यानगर) में स्थित महर्षि भाऊसाहेब थोरात सहकारी चीनी मिल में सफेद ग्रब कीट नियंत्रण के लिए संयुक्त जालों के उपयोग पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। थोरात के साथ लखनऊ स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ज्ञानेश्वर बोरसे और वैज्ञानिक डॉ. योगेश थोरात भी उपस्थित थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इस अवसर पर मिल अध्यक्ष पांडुरंग पाटिल घुले, रामनाथ कुटे, विजय रहाणे, विनोद हासे, विलास शिंदे, अरुण वाकचौरे, नवनाथ अरगड़े, कार्यकारी निदेशक जगन्नाथ घुगरकर, किरण कानवडे, कृषि अधिकारी भाऊसाहेब खर्डे, गन्ना विकास अधिकारी बालासाहेब सोनावणे, प्रो.जी.बी.बाचकर सहित अधिकारी और किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

थोरात ने कहा कि, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र की स्थापना की थी। विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा किए गए शोध इस संस्थान में भेजे जाते हैं। इसके माध्यम से किसानों को नए शोध उपलब्ध होते हैं। उन्होंने कहा, निळवंडे के जल से गन्ने की खेती का रकबा बढ़ेगा। किसानों को प्रति एकड़ गन्ने का उत्पादन बढ़ाना चाहिए। इसके लिए थोरात ने किसानों को नई तकनीक का उपयोग करने की अपील की।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here