पाकिस्तान में मिलों द्वारा चीनी निर्यात की मांग, 2025-26 के दौरान अतिरिक्त चीनी उत्पादन का दावा

लाहौर: पाकिस्तान शुगर मिल्स एसोसिएशन (पीएसएमए) ने सरकार से अपील की है कि देश के विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने के लिए चालू पेराई सत्र 2025-26 के दौरान उत्पादित अतिरिक्त चीनी का तुरंत निर्यात किया जाए।एसोसिएशन के एक प्रवक्ता ने बताया कि, 15 नवंबर, 2025 तक, पिछले सीजन का कैरी-फॉरवर्ड स्टॉक 271,704 मीट्रिक टन था, जिसमें 117,541 मीट्रिक टन स्थानीय चीनी और 154,163 मीट्रिक टन आयातित चीनी शामिल थी।

संघीय राजस्व बोर्ड (एफबीआर) के 31 मार्च, 2026 के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2025 में शुरू हुए मौजूदा पेराई सत्र में कुल 7.573 मिलियन मीट्रिक टन चीनी का उत्पादन हुआ है।शेष मिलों में प्रसंस्करण पूरा होने के बाद यह आंकड़ा 7.6 मिलियन टन तक पहुंचने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, पिछले दो वर्षों के आंकड़ों के आधार पर, अप्रैल से जून 2026 के बीच चुकंदर से औसतन 86,809 मीट्रिक टन चीनी का उत्पादन होगा। इन सभी मात्राओं को मिलाकर, कुल चीनी उत्पादन 7.958 मिलियन टन तक पहुंच जाएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

एफबीआर के आंकड़ों के अनुसार, 16 नवंबर 2024 से 15 नवंबर 2025 के बीच देश की वार्षिक चीनी आपूर्ति 6.476 मिलियन टन थी, जिसका अर्थ है कि औसत मासिक खपत 539,662 टन रही। 2.5% की जनसंख्या वृद्धि दर को ध्यान में रखते हुए, अगले वर्ष वार्षिक चीनी खपत 6.638 मिलियन टन तक पहुंचने का अनुमान है। प्रवक्ता ने कहा, इससे 13 लाख मीट्रिक टन के अधिशेष भंडार का संकेत मिलता है। एक महीने का अतिरिक्त रणनीतिक भंडार बनाए रखने के बाद भी 767,000 टन का अधिशेष रहेगा।

मिल मालिकों के अनुसार, वर्तमान में चीनी उद्योग को कम मांग के बीच अतिरिक्त भंडार को बनाए रखने में महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।गन्ने और अन्य उत्पादन सामग्रियों की कीमतों में लगातार वृद्धि के कारण चीनी की कीमतें उत्पादन लागत से काफी कम हैं, जिसके परिणामस्वरूप उद्योग को नुकसान हो रहा है। ईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते वैश्विक तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और पाकिस्तान घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए तेल आयात पर भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च कर रहा है। प्रवक्ता ने जोर देते हुए कहा कि, इस स्थिति में सरकार को 767,000 टन अतिरिक्त चीनी का निर्यात करना चाहिए, जिससे उसे 400 मिलियन डॉलर से 500 मिलियन डॉलर के बीच आय प्राप्त हो सकती है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here