महाराष्ट्र : 17.5 लाख रुपये की चीनी चोरी करने वाले चार आरोपी कानपुर से गिरफ्तार, अक्कलकोट दक्षिण पुलिस की कार्रवाई

सोलापुर : अक्कलकोट तालुका के तडवळ स्थित ओंकार शुगर फैक्टरी से 23 फरवरी को करीब साढ़े सत्रह लाख रुपये की चीनी चोरी करने वाले चार आरोपियों को अक्कलकोट दक्षिण पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। करीब 10 दिन की मेहनत के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को कानपुर से हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी उत्तर प्रदेश के बाराबंकी क्षेत्र के शातिर अपराधी हैं।

ट्रांसपोर्ट व्यवसायी हडमानाराम भाखरराम विश्नोई (40 वर्ष, निवासी होसपेट, जिला विजयनगर, कर्नाटक) ने अक्कलकोट दक्षिण पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि, आरोपी झांसी से कोल्हापुर गेहूं लेकर आया था और वाहन के सभी दस्तावेज असली दिखाए थे। लौटते समय बड़ी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से उसने ट्रांसपोर्ट ऐप के जरिए शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर हासिल किया।आरोपी ने कोल्हापुर से कानपुर जाते समय उत्तर प्रदेश के लिए माल ढुलाई का भाड़ा पूछते हुए संपर्क किया। उसे बताया गया कि ओंकार शुगर फैक्टरी से चीनी बाराबंकी स्थित एक बिस्किट कंपनी में पहुंचानी है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आरोपी ने फर्जी नंबर प्लेट और नकली दस्तावेज तैयार कर फैक्टरी से चीनी उठाई और महाराष्ट्र से बाहर निकलने तक शिकायतकर्ता से संपर्क में रहा, बाद में मोबाइल बंद कर दिया। कोई ठोस सुराग न होने के बावजूद अक्कलकोट दक्षिण पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से आरोपियों का पता लगा लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम आकाश अशोक कुशवाह, अभिषेक श्रवण पांडे, उपेंद्र सिंह रविंद्र सिंह भदोरिया और अरविंद कुमार भगवानदास गुप्ता हैं।

मोबाइल चोर से मिला सुराग, पुलिस आरोपियों तक पहुंची
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आकाश कुशवाह मोबाइल चोरी करता था, जबकि अभिषेक पांडे उपेंद्र सिंह भदोरिया को सिम कार्ड उपलब्ध कराता था। भदोरिया पुलिस रिकॉर्ड का आरोपी है। भदोरिया से चीनी खरीदने वाले अरविंद कुमार गुप्ता पर भी मामला दर्ज किया गया है। भदोरिया वारदात के लिए असली दस्तावेज दिखाकर माल उठाता और बाद में नकली दस्तावेज तैयार करता था। वह चोरी के मोबाइल से संपर्क करता और उत्तर प्रदेश पहुंचने के बाद सिम कार्ड बंद कर देता था।

पुलिस ने करीब एक महीने बाद जांच शुरू की। आरोपियों को लगा कि मामला शांत हो गया है, लेकिन पुलिस ने पहले मोबाइल चोर को पकड़ा और उससे पूछताछ कर बाकी आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 किलो के 833 बोरे चीनी और वारदात में इस्तेमाल वाहन जब्त किया।

पुलिस टीम की विशेष कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी, अपर पुलिस अधीक्षक प्रीतम यावलकर, उप अधीक्षक विलास यामावार और निरीक्षक सुरेश चिल्लावार के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक प्रशांत बंधे, हवालदार सुभाष दासरे, जगदीश राठोड, सिकंदर मुल्ला, गजानन शिंदे और मलसिद्ध कोळी की टीम ने यह कार्रवाई की। साइबर सेल के उपनिरीक्षक अमित करपे तथा पुलिसकर्मी नवीलाल मियावाले, रतन जाधव और राहुल सोनकर ने भी सहयोग किया।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here