बिहार: बंद पड़ी सासामूसा चीनी मिल के पुनरुद्धार की संभावनाओं पर चर्चा

गोपालगंज: लंबे समय से बंद पड़ी सासामूसा चीनी मिल का मंगलवार को अमेरिका से आए निवेशकों के एक दल ने निरीक्षण किया। निवेशक शोएब मलिक और आदिल अशरफ ने मिल परिसर के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर उसकी मौजूदा स्थिति और दोबारा संचालन की संभावनाओं का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने मशीनरी, भवन, गोदाम, बॉयलर सेक्शन और गन्ना क्रय केंद्र का बारीकी से अवलोकन किया। निवेशकों ने अधिकारियों और स्थानीय लोगों से मिल से जुड़ी समस्याओं, संसाधनों और पुनरुद्धार की जरूरतों पर विस्तृत जानकारी ली। साथ ही मरम्मत और संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।

हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, निवेशक शोएब मलिक ने कहा कि यह मिल क्षेत्र के किसानों और मजदूरों के लिए कभी आर्थिक आधार रही है और इसे फिर से शुरू करने की पूरी संभावना है। वहीं आदिल अशरफ ने कहा कि मिल चालू होने से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले भी तीन निवेशक टीमें मिल का निरीक्षण कर चुकी हैं। आपको बता दे की, अगर यह मिल फिर से शुरू होती है तो इसका फायदा स्थानीय किसानों को होगा।साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो सकते है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here