उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में जुलाई से शुरू होगा एथेनॉल उत्पादन, रोजाना 80 हजार लीटर क्षमता

प्रयागराज: जिले के शंकरगढ़ क्षेत्र में निर्माणाधीन एथेनॉल, ईएनए (एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल) और मदिरा उत्पादन इकाई में जुलाई से उत्पादन शुरू होने की तैयारी है। मेसर्स महाकौशल एग्री क्रॉप इंडिया (प्रा.) लिमिटेड द्वारा स्थापित इस प्लांट में सबसे पहले एथेनॉल का उत्पादन शुरू किया जाएगा। इकाई की प्रतिदिन 80 हजार लीटर एथेनॉल उत्पादन क्षमता तय की गई है। एथेनॉल निर्माण के लिए शीरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मंगाया जाएगा। करीब ढाई सौ करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस इकाई का निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है ताकि जुलाई तक उत्पादन शुरू हो सके।

कंपनी के प्रबंध निदेशक राकेश जायसवाल ने ‘हिंदुस्तान’ को बताया कि, एथेनॉल के बाद शीरे से ही एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल (ईएनए) का उत्पादन शुरू किया जाएगा, जिसका उपयोग मदिरा निर्माण में होता है। ईएनए का प्रतिदिन लगभग 15 हजार लीटर उत्पादन प्रस्तावित है। इसके बाद वर्ष के अंत तक इकाई में व्हिस्की, रम, ब्रांडी समेत अन्य मदिरा का उत्पादन भी शुरू करने की योजना है। उन्होंने बताया कि एथेनॉल, ईएनए और मदिरा उत्पादन के लिए शीरे के साथ अनाज का भी उपयोग किया जाएगा। इस परियोजना को 2025 के मध्य तक शुरू करने की योजना थी, लेकिन विभिन्न कारणों से निर्माण कार्य में देरी हुई।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here